फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर दो लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच लाख रुपये में गैस एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए गए। किला थाने में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी गगनदीप सोनकर ने किला थाना प्रभारी सुभाष यादव को बताया कि उनके पिता पृथ्वीनाथ सोनकर की जान पहचान किला क्षेत्र के निवासी राजेश शर्मा से थी। राजेश शर्मा ने कहा कि बेटे गगनदीप को गैस एजेंसी दिलवा दो। राजेश ने कई लोगों को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने की बात कही। इस दावे की पुष्टि को फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। राजेश ने पांच लाख रुपये में गैस एजेंसी दिलवाने का झांसा दिया। राजेश के झांसे में आकर पृथ्वीनाथ ने अक्तूबर 2024 में राजेश को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद राजेश ने पंद्रह दिन में एजेंसी दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन

इसके बाद राजेश बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। 11 सितंबर को गगनदीप और पृथ्वीनाथ अपने रुपये लेने राजेश के घर गए। वहां राजेश ने अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी। राजेश की पत्नी घर से डंडा निकाल लाई और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बताया कि दंपती कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। किला थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें