फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां ने हत्यारोपी बेटे-बहू और तीन रिश्तेदारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Tue, 23 Jun 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। संपत्ति के बंटवारे के लिए बुजुर्ग पिता डालचंद्र की हत्या के आरोपी बेटे-बहू और तीन रिश्तेदारों की मांग फिर उठाई गई है। डालचंद्र की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ढकनी निवासी डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल की पत्नी पुष्पा का बेटे गोपीचंद्र और बहू ज्ञानदेवी से जमीन के बंटवारे के लिए झगड़ा हुआ था। बेटा-बहू जमीन में हिस्सा चाहते थे। दोनों ने पुष्पा को पीटा तो डोरीलाल बचाने पहुंचे। आरोपी बेटे-बहू ने डोरीलाल को हॉकी से पीटा। बांके से भी हमला किया, जिससे उनका सिर कई जगह से फट गया। पिता को मरणासन्न छोड़कर दोनों भाग गए। उपचार के दौरान घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुष्पा ने बेटे-बहू और बेटे के ससुराल के निरपाल, वेदपाल व रामलली के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जल्द जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें