फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का होने लगा अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने दिन-रात के पारा में बढ़त का जताया अनुमान
विज्ञापन


बरेली। चार दिन पूर्व तेज धूप और फिर बारिश के बाद अब मौसम ने करवट लेने लगा है। सोमवार को तेज धूप निकली और अधिकतम पारा 27 डिग्री के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़त का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हल्की बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई थी। पछुआ हवा से ठंड का अहसास होने लगा था, लेकिन अब मौसम बदलने लगा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अब जल्द बादल मंडराने के आसार कम हैं। तापमान में बढ़त के साथ गर्मी दस्तक देने के लिए तैयार है। दिन-रात के तापमान में बढ़त होगी। हवा में नमी की मात्रा भी घटेगी। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। बारिश के बाद हवा में घुली नमी कम होने से लोग बिना गर्म कपड़ों के नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 70 फीसदी रही।
मौसम इनपुट
27.3
11.5
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। सुबह हल्के बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय 6:34
सूर्यास्त 6:14
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें