फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन के साथ चढ़ा था दरिंदा, गेट पर अकेली देख किशोरी को लेकर कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एटा की किशोरी के साथ बृहस्पतिवार रात बरेली में दुष्कर्म की घटना का सच दूसरे दिन सामने आया है। ट्रेन के दूसरे कोच में जब किशोरी भटक रही थी तो उसके पीछे चल रहे आरोपी ने गेट पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद खुद कूद गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

एटा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने जीआरपी सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 16 वर्षीय बेटी व छह साल के बेटे और कासगंज के कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्णागिरि देवी का दर्शन करके टनकपुर से रात करीब सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर आ गए थे। यहां से उन्हें बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से कासगंज जाना था। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन आई तो वह लोग प्लेटफार्म नंबर तीन से उसमें चढ़ गए। अंदर जाकर पता लगा कि वह स्लीपर व रिजर्व वाले कोच में आ गए हैं। तब वह और उनके रिश्तेदार चलती ट्रेन से उतर गए।
लेकिन उनकी बेटी ट्रेन में ही रह गई। वह एक से दूसरे कोच में भटकती रही। वह लोग उसे प्लेटफार्म पर ही खोजते रहे। थोड़ी देर बाद उनकी बेटी प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आती दिखाई दी तो उसके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। वह बहुत घबराई हुई थी और चल नहीं पा रही थी। बेटी ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने गलत काम किया है। स्टेशन से कुछ दूर ट्रेन बढ़ने पर जब वह पिता व अन्य लोगों को देखने एक कोच से दूसरे में होकर गेट की ओर बढ़ी तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे लगा रहा। फिर मढ़ीनाथ पुल के पास आउटर पर उसने उसे धक्का दे दिया। ट्रेन हल्की गति से बढ़ रही थी तो आरोपी भी कूद गया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। ब्यूरो
विज्ञापन


बरेली एसएसपी के सहयोग से आठ टीम बनाकर पुलिस और जीआरपी आरोपी की तलाश कर रही है। सभी संभावित तरीकों पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही सफलता मिलेगी। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी मुरादाबाद सेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें