फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चालक से मारपीट कर ऑटो व मोबाइल फोन लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बरेली सिटी से ऑटो बुक करके लाए तीन बदमाश स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सतुइया के जंगल में मारपीट कर ऑटो चालक से ऑटो और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। चालक ने किसी तरह रोड पर आने के बाद राहगीर के मोबाइल से घर फोन करके सूचना दी। उसी राहगीर की मदद से उसने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि ऑटो चालक का फोन घटनास्थल से कुछ दूर मिल गया।बरेली सिटी के मढ़ीनाथ निवासी उमेश चंद्र मिश्रा ऑटो चलाते हैं। शनिवार देर रात तीन लोगों ने उनका ऑटो फतेहगंज पश्चिमी के लिए बुक किया था। वहां पहुंचने पर उसे थोड़ा आगे चलने को कहकर गांव सतुईया खास से कुरतरा वाले रोड पर ले गए। अंधेरे का फायदा उठाकर मारपीट कर फोन लेकर आटो लूट ले गए। पीड़ित किसी राहगीर के मोबाइल फोन से घर वालों को सूचना दी। फिर थाने पहुंचकर पुलिस से अवगत कराया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने ऑटो चालक के निशानदेही और मोबाइल फोन की लोकेशन पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने चालक का मेडिकल भी कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें