फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्री ने किया एथनॉल फैक्टरी का दौरा, घटनाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर आंवला-अलीगंज रोड पर इस्माइलपुर गांव के समीप जिंदल ग्रुप के नवनिर्मित एथनाॅल प्लांट पर पहुंचे। वहां पहुंचकर सोमवार को प्लांट में हुए हादसे के घटनास्थल को देखा और अधिकारियों से घटना के कारणों की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्लांट के निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योग सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सतर्कता की जरूरी है। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन से सुरक्षा के समुचित उपाय करने और ट्रायल जल्द पूरा कर उत्पादन शुरू करने की बात कही। फैक्टरी जीएम मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि फैक्टरी निर्माण की कुल लागत 114 करोड़ है। फिलहाल यहां मक्का चावल आदि से एथनॉल तैयार किया जाएगा। बीयर अभी नहीं बनेगी। इस मौके पर सहायक निदेशक कारखाना कपिल शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी, एसडीएम आंवला नन्हे राम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें