फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, रात में बढ़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चार दिन तक कोहरा छाने का जताया अनुमान
विज्ञापन



बरेली। दिवाली के बाद रात के तापमान के लुढ़कने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले चार दिन तक सुबह-शाम कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों की हवा बादलों के साथ शहर में प्रवेश कर रही है। इससे धूप की तपिश कम हुई है और नमी की मात्रा बढ़ी है। लिहाजा, हवा ठंड का अहसास करा रही है। शुक्रवार सुबह धूप के साथ हुई, पर ऊंचाई पर हल्के बादल भी मंडराते रहे। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 91 फीसदी रहा। विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक चार से पांच दिन तक सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
30.9
16.6
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सुबह 6:19

शाम 5:33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें