फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर गद्गद हुए मेधावी

विज्ञापन
बहेड़ी। नवाबगंज में दमखोदा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अभयपुर की छात्रा से जानकारी लेते मुख्यमंत्री
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील के अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं गद्गद नजर आए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि सीएम से सम्मान पाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय के पांच मेधावी बच्चों को बैग देकर सीधा संवाद कर उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद दुर्गेश कुमारी, अल्सिफा, अंशदेव, शिवांश और आंचल गद्गद दिखाई दिए। कक्षा सात और नौ के विद्यार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है।
अब मेहनत से पढ़ाई कर देश और समाज की सेवा करनी है। यहां स्कूल का वातावरण और शिक्षकों का व्यवहार अच्छा है। खाने और रहने की व्यवस्था ठीक है। दमखोदा के स्कूली छात्रा से मुख्यमंत्री ने की वार्ता : बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक के अभयपुर के प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नवाबगंज में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

छात्रा अनु गंगवार निवासी टाह की मुख्यमंत्री से लर्निंग वाई डूइंग के बारे में बातचीत हुई। इस प्रोजेक्ट को विद्यालय में निशु गर्वियल, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार वर्मा संचालित कर रहे हैं। विनोद कुमार वर्मा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक क्षेत्र दमखोदा के अध्यक्ष भी हैं। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने सराहना की है। संवाद

बहेड़ी। नवाबगंज में दमखोदा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अभयपुर की छात्रा से जानकारी लेते मुख्यमंत्री

बहेड़ी। नवाबगंज में दमखोदा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अभयपुर की छात्रा से जानकारी लेते मुख्यमंत्री

बहेड़ी। नवाबगंज में दमखोदा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अभयपुर की छात्रा से जानकारी लेते मुख्यमंत्री

बहेड़ी। नवाबगंज में दमखोदा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अभयपुर की छात्रा से जानकारी लेते मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें