फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरस्कार पाकर मेधावी हुए उत्साहित, चेहरों पर दिखी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिलास्तर के शीर्ष 10 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनके अभिभावकों और विद्यालय के प्रधानाचार्यों का भी सम्मान हुआ। 21-21 हजार रुपये का प्रतिकात्मक चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में मेधावियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेधावियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह ने मेधावियों का परिचय कराया। बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में राज्यस्तर पर शीर्ष 10 में शामिल जिले के 13 मेधावियों को सम्मानित किया है। जिलास्तर के मेधावियों का यहां सम्मान किया जा रहा है।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक माध्यमिक राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने किया सम्मानित, दिए उपहार
कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र व उपहार दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। डीएम ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसकी उम्र मात्र 14-15 वर्ष है, उसने कठिन परिश्रम और समर्पण से सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया है। क्षेत्र कोई भी हो मेहनत जरूर करें।

सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के मेधावी
दामिनी सिंह, इकरा, अभिषेक, भाव्या, सुरजीत बाबू, रोशनी
सम्मानित होने वाले इंटरमीडिएट के मेधावी
प्रशांत, अनुज कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, विवेक। सूची में आफरीन अदिबा का नाम भी था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सकीं।
बढ़ गई है प्रतिस्पर्धा... करनी होगी और कड़ी मेहनत
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिलास्तर पर पांचवीं रैंक आने से अब प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। इंटरमीडिएट में पहला स्थान पाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। पदक मिलने से हौसला बढ़ा है। - भाव्या
इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिलास्तर पर सातवां स्थान मिला। अब लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना है। उन्हें पता है कि आने वाले दिनों में चुनौती और होंगी। इसके लिए परिश्रम को और बढ़ाना होगा। - अनुज कुमार
सपने की ओर बढ़ाया कदम
जिले में चौथा स्थान पाना सपना साकार होने जैसा रहा। कदम आगे बढ़ गए हैं तो इन्हें रुकने नहीं देना है। मंजिल को पाना ही लक्ष्य है जिसे हासिल करके रहेंगे। आईपीएस बनकर देश की सेवा करने का सपना है। - दामिनी सिंह, 10वीं, सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा
पूरी मेहनत से पढ़ाई करने का नतीजा है कि यह सफलता मिली है। जिले में पांचवां स्थान पाकर मानो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। वह इंजीनियर बनना चाहता हैं। - सुरजीत बाबू, 10वीं, सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा
पदक मिलने से हमेशा गर्व की अनुभूति होती है। रोजाना 10 से 12 घंटे की पढ़ाई का ही परिणाम रहा कि उन्हें परीक्षा में जिलास्तर पर पांचवां स्थान मिला। वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। - रोशनी, 10वीं, सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा
पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। प्रशासनिक सेवा में जाकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना है। इसके लिए उन्हें और कठिन मेहनत करनी होगी, जिसके लिए वह तैयार हैं। - प्रशांत, 12वीं, गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज, शिवपुरी आंवला
सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने यह सफलता पाई है। विद्यालय के शिक्षकों का भी खूब साथ मिला। यह मेहनत वह आगे भी जारी रखेंगे। अब वह एसएससी की तैयार करके इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी बनना चाहते हैं। - उज्ज्वल गुप्ता, 12वीं, रामकुमार मिश्रा इंटर कॉलेज, फरीदपुर
पिता ने खेती-किसानी करके उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की। उनका सपना जज बनने का है, ताकि वह लोगों के साथ न्याय कर सकें। - विवेक, 12वीं, श्री लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नवाबगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें