फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जीतने के लिए पसीना बहा रहीं रितु

Tue, 02 Jun 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में शहर के कुदेशिया फाटक पर तैनात रितु सिंह इंटर रेलवे हॉकी प्रतियोगिताओं में कई मेडिकल जीत चुकी हैं। फरवरी 2025 में उत्तराखंड के हरिद्वार में खेली गई नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप में उनकी टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। इन दिनों वह नौकरी के साथ आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी में पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली रितु सिंह पूर्वोत्तर रेलवे की महिला हॉकी टीम का हिस्सा है। हॉकी की ओर उनका रुझान कॉलेज समय से ही था। वह चार बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट में खेल चुकी हैं।
रेलवे की ओर से एक बार ऑल इंडिया सब जूनियर, दो बार नेशनल जूनियर चैंपियनशिप के अलावा आठ बार नेशनल सीनियर चैंपियनशिप और तीन बार नेशनल चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। टीम में रितु का प्रदर्शन हमेशा उम्दा रहा। रितु सिंह रेलवे की ओर से विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की प्रमुख हॉकी खिलाड़ियों में शुमार रितु राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और रेलवे का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से लेकर कई राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में रेलवे के लिए मेडल जीते हैं।

नहीं भूलतीं वर्कआउट और मैदान
रितु सिंह ने बताया कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रहती हैं। नौकरी की व्यस्तताओं के बीच भी वह नियमित वर्कआउट और मैदान को नहीं छोड़तीं। कभी-कभार रेलवे मैदान पर जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देती हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें