फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान पर मिला मेडिकल वेस्ट नष्ट नहीं करवाया, बल्कि कट्टों में भरकर रखवाया

विज्ञापन
बोरे में भरी वॉयल।
विज्ञापन
फरीदपुर में भारी संख्या में इस्तेमाल की हुई ब्लड सैंपल वॉयल और रैपिड टेस्ट किट मिलने का मामला
विज्ञापन

फरीदपुर। पैरों से कुचलकर कोरोना सैंपल नष्ट करने का मामला हो या फिर फरीदपुर में फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनाने और हजारों की संख्या में इस्तेमाल की गई ब्लड सैंपल की वॉयल व रैपिड टेस्ट किट मिलने का मामला, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हर मामले में सामने आई है। चार दिन पहले फरीदपुर में कबाड़ी की दुकान पर मिलीं इस्तेमाल की गई ब्लड सैंपल की वॉयल और रैपिड टेस्ट किट को विभाग ने अब तक नष्ट नहीं कराया है। कबाड़ी की दुकान के पास बीसलपुर रोड पर दो कट्टों में भरकर रखी गई इन वॉयल से संक्रमण फैलने की आशंका कस्बावासियों में दहशत है।
चार दिन पूर्व बीसलपुर रोड पर एक कबाड़ी की दुकान पर सड़क के किनारे हजारों की संख्या में प्रयोग की गई ब्लड टेस्ट वॉयल और रैपिड टेस्ट किट मिलीं थीं। बुधवार को नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बासित अली ने कबाड़ी से वॉयल के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन कबाड़ी कोई जवाब नहीं दे सका था। इसके बाद कबाड़ी ने इन वॉयल को दो कट्टों में भरकर बीसलपुर रोड के किनारे रखवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन कट्टों में रखी वॉयल को देखकर वापस चली आई।
विज्ञापन

चार दिन बीत जाने पर भी स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका ने सड़क किनारे दो कट्टों में रखी वायलों का कोई निस्तारण नहीं कराया है। न ही टीम यह पता लगा सकी है कि इतनी बड़ी संख्या में वॉयल कहां से आईं। वहीं संक्रमण की आशंका से कस्बावासियों में दहशत है। इतनी बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई वॉयल को सुरक्षा के लिहाज से नष्ट नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि उन्होंने अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की है। अब तक वॉयल निस्तारण क्यों नहीं कराया गया है। - डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें