फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मांस की दुकान सील कर एडीएम कोर्ट में दायर कराया वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के गोपालनगर में पंजीकरण के बिना संचालित की जा रही मांस की दुकान को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही एडीएम सिटी कोर्ट में वाद भी दायर कराया है। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि अवैध रूप से संचालित दुकान के विरुद्ध शिकायत आई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई थी। उन्होंने बताया कि अब यह मामला एडीएम कोर्ट में दाखिल हो गया है। प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर सुनवाई और अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह वाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश की तरफ से दाखिल कराया गया है। उन्होंने बताया कि गोपाल नगर का शिवम पाल उर्फ शिवांग काफी समय से दुकान संचालित कर रहा था। जांच के दौरान संचालक पंजीकरण से संबंधित प्रपत्र नहीं दिखा पाया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई का भी अभाव मिला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें