फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिश्ते के मामा ने रसगुल्ला खिलाने के बहाने बच्ची से किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिशारतगंज पुलिस ने शादी में आई बदायूं निवासी आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। उसने रसगुल्ला खिलाने के बहाने यह घटना की थी।
विज्ञापन

24 अप्रैल की रात क्षेत्र के एक गांव में आई बरात के पंडाल से आठ साल की बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर (47) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बरात में आए हलवाइयों, बैंड वालों, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर आदि से पूछताछ की। वीडियो फुटेज आदि सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पता लगा कि रसगुल्ले के काउंटर पर खड़े नंदकिशोर ने बच्ची को बहाने से बुलाया और पंडाल के पीछे खेत में ले गया। खेत से भी पुलिस को दो रसगुल्ले मिले थे। पूछताछ करने पर नंदकिशोर ने भी जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 12 वर्ष पहले हो चुकी है। उस दिन बरात आने पर बच्ची उसे पंडाल में अकेली दिखी तो उसने ये घटना कर डाली।
विज्ञापन

आरोपी के परिवार व गांव के कई लोग उसे निर्दोष बता रहे हैं। गांव के 50 लोग शहर में भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य से मिले और आरोप लगाया कि नंदकिशोर को गलत फंसाया गया है। दावा किया गया कि पीड़ित बच्ची के परिजन भी खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। शाक्य ने इस मामले में अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
नंदकिशोर की गिरफ्तारी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर की गई है। गांव में उसकी आम शोहरत ठीक नहीं है। पत्नी की मौत के बाद एक अन्य महिला से उसकी शादी कराने की बात सामने आई है जो नंदकिशोर की हरकतों से परेशान होकर घर छोड़ गई थी। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें