फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज में फिर गुरु -चेला होंगे आमने-सामने

Sat, 18 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद की मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में 2017के चुनाव में गुरु और चेला आमने-सामने होंगे। यहां बसपा के मौजूदा विधायक सुल्तान बेग के मुकाबले में समाजवादी पार्टी ने कभी उनके शिष्य रहे जाहिद हुसैन गुड्डू को प्रत्याशी घोषित किया है। शीशगढ़ के वर्तमान चेयरमैन गुड्डू ने 2012 में भी सुल्तान बेग के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह 38 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले जाहिद हुसैन गुड्डू उर्फ हाजी गुड्डू को सपा ने मीरगंज से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां बसपा से सुल्तान बेग लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वह दो बार सपा और तीसरी बार 2012 में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते थे। सपा से एमएलए का टिकट मिलने के बाद जाहिद हुसैन गुड्डू ने कहा कि सुल्तान बेग को सपा से दो बार एमएलए बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। सपा से दो बार विधायक बनने के बाद वह बसपा में चले गए जबकि वह चुनाव हारने के बाद भी पार्टी में ही हैं। गुड्डू ने कहा कि विधायक सुल्तान बेग उनके गुरु नहीं हैं। उनके गुरु केवल सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव हैं। उन्होंने ही पिछली बार टिकट दिलाया था और इस बार भी। 2017 में उनका मुकाबला बसपा से नहीं बल्कि भाजपा से होगा।
इस विधान सभा से भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की लंबी फौज है। गंगवार, कश्यप, मौर्य, लोध और सवर्ण जातियों के मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा नगर पंचायत मीरगंज के चेयरमैंन मुन्नू गुप्ता, बहोरन लाल मौर्य और डीसी वर्मा सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी टिकट के लिए अपनी - अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें