नवाबगंज। डेढ़ माह पहले प्रेमी के साथ गई प्रेमिका को पुलिस ने खोज लिया। कोतवाली में बयान दर्ज कराने के बाद युवती को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। इसी बीच कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंचे प्रेमी की हालत बिगड़ गई। सीने में उठे दर्द को देख पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक अप्रैल को अपने घर से लापता हो गई। युवती की मां ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलक पिछौड़ा निवासी दो लोगों पर पुत्री को ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की मां की आरोपियों के साथ पहले से रंजिश चल रही थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की और बताया कि थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव का युवक उसे शादी का झांसा देकर ले गया है। शुक्रवार को पुलिस युवती को थाने ले आई। इसमें युवक व युवती के बयान तो दर्ज किए गए, लेकिन युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी भेज दिया गया। संवाद
युवक की हालत सामान्य : डॉक्टर
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि युवक को सीने में दर्द की शिकायत थी। उसकी हालत सामान्य है। उसके हालत बिगड़ने के कारण क्या रहे। जांचों के बाद ही पता चल सकेगा।
युवक ने युवती से किया विवाह : कोतवाल
कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि युवक ने बताया कि उसने युवती से विवाह कर लिया है। उसकी उम्र के अभिलेख के रूप में अंकपत्र और शादी के फोटो उसके पास है। अस्पताल में उसकी हालत सामान्य है।