नवाबगंज। प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर रास्ते में घेरकर पेड़ से बांधकर पीट। गंभीर घायल को आई डायल 112 पुलिस ने बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले आई।
पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रेमिका अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। दोनों परिजनों के बीच पंचायत चल रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रतना गांव का एक युवक कारोबार करता है। उसका गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को युवक अपने प्रेमिका के घर की ओर आ रहा था। इसी बीच उसके परिजनों ने उसे पकडकर पेड़ से बांधकर पीटा। सूचना पर आई पुलिस ने उसे बचाया।
जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वहीं, प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद