फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगदपुर स्कूल की चहारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। ब्लॉक दमखोदा के मंगदपुर प्राथमिक विद्यालय के एक तरफ की चहारदीवारी बृहस्पतिवार दोपहर गिर गई। इससे बच्चों में दहशत देखी गई। ग्रामीणों के अनुसार बरेली सांसद की ननिहाल मंगदपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। तभी दोपहर में एक तरफ की चहारदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लॉक दमखोदा में आधा दर्जन से ज्यादा परिषदीय विद्यालय जर्जर हैं। बीईओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय रिछा, तेजनगर, सिंधौरा, हुसैन नगला, जूनियर हाईस्कूल लवेदी, सिमरा, मुंडिया जागीर, डंडिया नगला जर्जर हैं। बीईओ जगदीश कुमार ने बताया कि ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय पर भेजी जा रही है। जर्जर कक्ष में बच्चों को न बैठाने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें