फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ माह से बंद पालिका के बड़े बाबू की अलमारी के ताले खुलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक रहे सुरेश पाल की डेढ़ माह से बंद अलमारियों के ताले खुलवाए गए। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने दोपहर बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अलमारी के तालों को खुलवाया।
विज्ञापन

17 अप्रैल को नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा प्रेमलता राठौर ने परिषद के सभासदों की शिकायत पर परिषद के वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल को पद से हटाते हुएए जहां उन्हें उनके मूल पद नायब मुहर्रिर पर भेज दिया था। वहीं, वरिष्ठ लिपिक का चार्ज बैकलॉग सफाई कर्मी धीरेंद्र कुमार को सौंपे जाने के आदेश पारित किए गए थे। इन आदेशों को सुरेश पाल ने उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए मेडिकल अवकाश ले लिया था।
वरिष्ठ लिपिक का चार्ज न सौंपे जाने के चलते नगर पालिका का कार्य काफी प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा प्रेमलता राठौर ने डीएम को पत्र देकर चार्ज दिलवाए जाने का अनुरोध किया था, जिस पर डीएम अभिनास सिंह ने तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन करते हुए अलमारी के ताले खुलवाए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार ने बताया कि सोमवार को अलमारी के ताले खुलवा दिए गए। इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। मामले की रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें