फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवरनियां नदी पर कच्चा पुल फिर बनकर तैयार, आवागमन शुरू

Sun, 07 Jul 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभयपुर-अगरास मार्ग पर देवरनियां नदी पर बना कच्चा पुल लोक निर्माण विभाग ने बनाकर तैयार कर दिया। एक दिन पहले ही पानी के तेज बहाव के कारण पुल का रास्ता कट गया था। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसे अब सही करा दिया, जिससे आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अभयपुर-अगरास मार्ग पर अभयपुर गांव के पास देवरनियां नदी पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से पक्के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल बनने से पहले विभाग ने आवागमन के लिए यहां कच्चा पुल बनाकर तैयार किया था। बृहस्पतिवार की रात तेज बारिश के कारण कच्चे पुल का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। इससे दोनों तरफ का आवागमन बंद हो गया। करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के यात्रियों का नैनीताल हाईवे से संपर्क कट गया। इधर, कच्चे पुल का रास्ता कटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से काम शुरू किया। दिन भर इंजीनियर पुल को ठीक कराने में जुटे रहे। शाम तक पूरा कर लिया गया। रास्ता ठीक होने के बाद यहां आवागमन शुरू हो गया। कच्चे पुल के नीचे पाइप डाले गए हैं जिससे कि पानी दूसरी तरफ निकल सके।

वर्जन
देवरनियां नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब के लिए कच्चा पुल बनाकर रास्ता बनाया गया था। बारिश में तेज बहाव के कारण एक हिस्सा कट गया था। इसे ठीक कर दिया गया है। पुल पर शनिवार सुबह से आवागमन हो रहा है। - नरायन सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें