फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस दिन तहरीर दबाए रहा दरोगा, फरियादी को हवालात में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में हल्का इंचार्ज हरिश्चंद्र शर्मा ने एक पक्ष की रिपोर्ट तुरंत लिख ली, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर 10 दिनों तक दबाए रखा। दूसरे पक्ष का फरियादी जब कार्रवाई की जानकारी लेने थाने गया तो उसे हवालात में डाल दिया। मामला एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने एसओ से घटनाक्रम की जानकारी ली। तब पीड़ित को हवालात से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन


14 नवंबर को भमोरा थाना क्षेत्र के गांव हजारतपुर में इन्कार और फाजिल पक्ष के बीच संघर्ष हुआ था। फाजिल पक्ष ने तहरीर दी तो इन्कार पक्ष के 14 लोगों पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इन्कार पक्ष के लोगों को ज्यादा चोटें आई थीं। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया था। उनकी तहरीर को हल्का दरोगा ने दबा लिया। आरोप है कि फाजिल पक्ष से सांठगांठ के बाद दरोगा हरिश्चंद्र शर्मा ने घायलों क़े घर दबिश देनी शुरू कर दी।
इन्कार का भांजा शाहरुख गाजी कार्रवाई की जानकारी लेने थाने पहुंचा तो दरोगा हरिश्चंद्र शर्मा ने उसे हवालात में डाल दिया। उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने एसओ सनी चौधरी से जानकारी ली। तब एसओ ने पीड़ित को हवालात से बाहर निकलवाया। एसपी ने दरोगा की भूमिका की जांच कराने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें