फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में घायल बदमाश शेरा का इलाज के दौरान काटना पड़ा पैर, गोली से लगने से फैला संक्रमण

Sat, 08 Mar 2025 09:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने चार मार्च को तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश शेरा को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण फैलने से उसका पैर काटना पड़ा है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल 25 हजार के इनामी बदमाश का इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा। उसे चार मार्च को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पैर में गोली लगने के कारण संक्रमण फैल गया।

विज्ञापन

 
कैंट थाने के गांव वारी नगला निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 फरवरी को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। चार मार्च को तड़के फतेहगंज पश्चिमी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।

ये भी पढ़ें- UP में हैरान करने वाला केस: सहेलियों से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति को छोड़ साथ रहने का बना रही थीं दबाव
विज्ञापन

 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी छोटी बाजार खलीलपुर थाना सीबीगंज निवासी राहुल शर्मा उर्फ टीनू मौके से भाग निकला। शेरा का एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टर ने उसका दाहिना पैर काट दिया है। 
विज्ञापन


शेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ गैंगस्टर समेत 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लूटपाट करने वाले पंजीकृत गिरोह का गैंग लीडर भी है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर 31 जनवरी को बाइक सवार दंपती को घेरकर लूटपाट की थी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें