फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध क्लीनिक को स्वास्थ्य टीम ने किया सील

विज्ञापन
फोटो स्त्रोत सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
फरीदपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध चल रहे क्लीनिक एवं अस्पतालों पर बुधवार को छापा मारा। इसके तहत कस्बे के मोहल्ला मिर्धान स्थित लक्ष्मी क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं, अन्य अवैध रूप से चल रहे अस्पताल एवं क्लिनिक संचालक बंद करके मौके से भाग गए।
विज्ञापन


फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि बुधवार को अभियान के तहत मोहल्ला मिर्धान में संचालित लक्ष्मी क्लिनिक को सील कर दिया गया। अवैध रूप से क्लीनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब चला रहे लोगों को जैसे ही टीम के अभियान के बारे में जानकारी हुई तो सभी अपने क्लीनिक आदि बंद कर भाग गए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। यह लोग मरीजों का गलत इलाज कर उनके रुपये ठग रहे हैं। उन्हें बीमार कर रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है। सभी अवैध संचालन क्लीनिक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें