फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खत्म होगा आधार व फिंगरप्रिंट का झंझट, पुतली स्कैन कर होंगे बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन के बैनामे में अब आधार व फिंगरप्रिंट का झंझट खत्म होगा। निबंधन विभाग की ओर से सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में आइरिस (पुतली) स्कैनर लगाए जाएंगे। इसके लिए साॅफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मशीनें लगाकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की छह तहसीलों के सात उप निबंधन कार्यालयों में रोज 200-250 बैनामे होते हैं। आधार सत्यापन के दौरान अंगूठा लगाते समय बुजुर्गों को दिक्कत पेश आती है। अंगुलियां घिसने, निशान, सूखापन या उम्र की वजह से स्कैनर फिंगरप्रिंट नहीं ले पाता है। करीब 10 फीसदी बैनामे अटक जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
अब पुतलियों को स्कैन कर बायोमीट्रिक पहचान प्रमाणित की जाएगी। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि आइरिस स्कैन के लिए साॅफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मशीनें आते ही इसको चालू कर दिया जाएगा। इससे प्रक्रिया आसान होगी और विभाग को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें