फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के स्थानांतरित जेई को शासन ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग की एक महिला सहायक अभियंता की ओर से अभद्रता और जातिसूचक अपमान जनक व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप से घिरे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी मुश्किलें कम नहीं हो रही। पहले एफआईआर हुई फिर बरेली से सिद्धार्थनगर के लिए स्थानांतरित किया गया और अब शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में अवर अभियंता रहे पचौरी पर दो सहायक अभियंताओं से विवाद के बाद कार्रवाई की संस्तुति अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने की थी। भगत सिंह की संस्तुति को आधार बनाकर मुख्य अभियंता अजय कुमार ने 31 जुलाई को शासन तक भेज दिया था। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने इसी संस्तुति के आधार पर निलंबन आदेश जारी कर दिया। मुख्य अभियंता जांच करेंगे। पचौरी मेडिकल पर हैं।

डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने कहा कि निलंबन गलत किया गया। शाहजहांपुर के एई राकेश कुमार के अवैध तरीके से किए से संबंद्धीकरण का विरोध करने की वजह से जेई को कीमत चुकानी पड़ी। यही एई अब हत्या में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा पाकर जेल गए हैं। अब शासन जांच कराएगा तो हकीकत सामने आएगी। इस विषय में मुख्यमंत्री और प्रमुख अभियंता को पत्र भेजा है। जांच नहीं कराई गई और संबंद्धीकरण करने वाले मुख्य अभियंता अजय कुमार पर कार्रवाई न की गई तो संघ आंदोलन करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें