फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती ने पिता और भाई से जान को बताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे की एक युवती ने वीडियो वायरल कर अपने ससुराल पक्ष के लोगों को अपने पिता, भाई एवं अन्य से जान को खतरा बताया है। लगभग दो माह पूर्व कस्बे के रहने वाले व्यक्ति ने कस्बे के रहने वाली एक महिला सहित पांच लोगों पर पुत्री को फुसलाकर ले जाने का मुकद्दमा दर्ज कराया था। अब युवती ने वीडियो वायरल कर स्वयं के बालिग होने व युवक से शादी कर लेने का वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में युवती कह रही है कि उसे व उसके पति को मायके वालों से जान का खतरा है। अगर उनके साथ कोई घटना घटित होती हैं तो उसके मायके बाले जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

इधर, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि जिसका अपहरण किया गया है, वह नाबालिग है। हाईकोर्ट ने भी लड़की के पिता के पक्ष में फैसला कर दिया है। आरोपी साजिशन वीडियो जारी करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें