भमोरा। मंगलवार शाम कांवड़ चढ़ाकर वापस आने पर मंदिर पर बज रहे डीजे को लेकर ग्रामीण की महिला से कहासुनी हो गई। इसके बाद देर रात घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि मंगलवार शाम गांव वालों के साथ कांवड़ चढ़ाकर वापस आए थे, जहां एक मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ डीजे बज रहा था। लाइट जाने के बाद डीजे बंद हो गया। इसके बाद गांव निवासी पड़ोस में रहने वाली एक महिला से कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने मामला शांत कर दिया। देर रात उक्त महिला ने बरेली निवासी चन्ना, राकेश, नन्हेलाल व दो अज्ञात को फोन कर बुला लिया। सभी आरोपी घर में घुसकर पीड़ित व उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त आरोपियों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी भी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। संवाद