फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन के चार कोचों में नहीं चले पंखे, गर्मी से बिलबिलाए श्रमिक भड़के

विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इंक्वायरी आफिस से एनाउंस करने के बाद भी नहीं पहुंचा इलेक्ट्रिकल स्टॉफ

बरेली। दूर दराज के शहरों से आ रहे श्रमिकों का पुरसा हाल जानने वाला कोई नहीं। जंक्शन पर खाना और पानी लेने के लिए रुकी श्रमिक स्पेशल के चार कोच में पंखे नहीं चल रहे थे, जिस पर उन्होंने हंगामा किया, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ ने जल्द समस्या समाधान किए जाने का आश्वासन दिया तो श्रमिक शांत हो गए। इसके बाद पूछताछ आफिस से एनाउंस कराया गया, लेकिन इलेक्ट्रिकल अनुभाग का कोई कर्मचारी कोच में पंखों को ठीक करने नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर लुधियाना से सीतामढ़ी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आकर रुकी। यहां पर श्रमिकों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। गार्ड के कोच के पास चार कोचों में पंखे नहीं चल रहे थे। गर्मी से बिलबिलाए श्रमिकों ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी का पुलिस बल काफी संख्या में होने के कारण श्रमिक हिम्मत नहीं जुटा सके। फोर्स ने उन्हें समझाकर वापस कोच में ही बैठा दिया।
श्रमिकों ने बताया कि मुरादाबाद स्टेशन से काफी पहले से पंखे चलना बंद हो गए थे। मुरादाबाद स्टेशन पर कहा तो स्टेशन अधीक्षक ने बरेली में पंखे ठीक करवाने का आश्वासन दिया। जंक्शन पहुंचने पर इंक्वायरी आफिस से इलेक्ट्रिक अनुभाग के कर्मचारियों को पहुंचने को कहा गया, लेकिन कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ट्रेन करीब दस मिनट रुकने के बाद लखनऊ की ओर रवाना हो गई।

कोच के आधे श्रमिकों को ही मिला खाना और पानी

जंक्शन पर शुक्रवार को किसी भी स्पेशल ट्रेन से श्रमिक नहीं उतरे। पांच ट्रेनें रुकीं जिनमें खाने के पैकेट और पानी दिया गया। शाम साढ़े छह बजे सीतामढ़ी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई तो आईआरसीटीसी के कर्मचारियों ने कोच के एक गेट पर ही पानी की बोतलें और खाने के पैकेट का कार्टून रख दिया। दोनों चीजों को पाने के लिए श्रमिकों में छीना झपटी मच गई। कुछ श्रमिकों ने ज्यादा से ज्यादा पैकेट रख लिए, जिससे कोच के आधे श्रमिक और उनके परिवारों को खाना नहीं मिल सका।

टिकट विंडो से 63 यात्रियों ने कराए रिजर्वेशन

बरेली। तमाम कोशिशों के बाद रेलवे के रिजर्वेशन विंडो पर यात्रियों की भीड़ नहीं उमड़ रही। रविवार को जंक्शन पर 40 यात्रियों ने करीब 42 हजार और इज्जतनगर स्टेशन की टिकट विंडो पर 23 यात्रियों ने करीब 29 हजार रुपये के रिजर्वेशन कराए। आईसीआरसीटी से भी 85 हजार रुपये के रिजर्वेशन कराए गए।

रात में गुजरीं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

रविवार रात को जंक्शन से चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरीं, जिसमें दो ट्रेनें दिल्ली से देवरिया सदर, तीसरी ट्रेन भिवानी स्पेशल और चौथी ट्रेन कालका से बरेली जंक्शन पहुंचेगी। कालका से आने वाले श्रमिकों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें