फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फव्वारे सूखे, झूलों पर पेंग भर रही बदहाली

विज्ञापन
सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। शहर के वीआईपी इलाकों में बने पार्क बदहाल हैं। कहीं फव्वारे उखड़ गए हैं तो कुछ जगह सूखे पड़े हैं। खूबसूरत पेंटिंग के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। ज्यादातर पार्कों में लगे झूले टूटे पड़े हैं। पैदल चलने के लिए बनाए गए ट्रैक पर घास व झाड़ियां उग आई हैं। हर साल लाखाें रुपये का बजट खपाने के बावजूद पार्कों की सेहत नहीं सुधर रही है।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क
सर्किट हाउस के पास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में लगी खूबसूरत पेंटिंग के आगे कूड़े का ढेर लगा है। पार्क में बने झूले टूट गए हैं। दीवार पर लगी ग्रिल उखड़ी पड़ी है। फव्वारा भी बदहाल है। उसके गड्ढे में भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। पार्क में लगीं लाइटें भी खंभे से गायब हो गई हैं। इस पार्क के सामने ही मंडलायुक्त और एसएसपी के आवास हैं। यहां दिनभर वीआईपी मूवमेंट होता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क
सिविल लाइंस स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में वर्ष 2022-23 में प्रतिमा के नीचे लगाई गईं टाइल्स तीन साल भी नहीं चल सकीं। पार्क में लोगों के बैठने के लिए बनाई गई बेंच भी टूटी पड़ी हैं। पार्क में दो पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पार्क की हालत बदहाल है, जबकि इसी के सामने वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार का आवास है। आए दिन कोई न कोई वीवीआईपी यहां आता रहता है, लेकिन इसके बाद भी पार्क की हालत खराब है।
विज्ञापन


सीआई पार्क
प्रेमनगर स्थित सीआई पार्क में आसपास के लोग टहलने आते हैं, लेकिन इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाकिंग ट्रैक पर घास उग आई है। पार्क में लगे कूड़ेदान में दोनों ओर से छेद है। इसमें किसी ओर से भी कूड़ा डालें, वह जमीन पर ही गिरेगा। पार्क में बनी सीट भी कई जगह से टूटी पड़ी है। लोग बताते हैं कि पार्क में असामाजिक लोगों का जमावड़ा रहता है। पार्क में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाए गए कई उपकरण भी खराब पड़े हैं। संवाद

शहर में करीब 350 पार्क हैं, जिनमें लगातार मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जिन पार्कों में गंदगी है, वहां सफाई कराकर व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाएगा। - संजीव मौर्य, नगर आयुक्त

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

सीआई पार्क में टूटे पड़े कूड़ादान   - अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें