फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन पहले खुला कैफे, शराब और हुक्का पार्टी में युवकों ने किया हुड़दंग, पुलिस ने दो पकड़े

Mon, 16 Feb 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर इलाके में तीन दिन पहले खुले कैफे में खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। हुक्का पार्टी हो रही थी। सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने दबिश दी। मौके से दो युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर इलाके में तीन दिन पहले खुले कैफे में शनिवार को खुलेआम शराब और हुक्का पार्टी चल रही थी। प्रेमनगर पुलिस ने आबकारी टीम के साथ दबिश देकर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि मस्ती कर रहे दो आरोपी भाग निकले। प्रेमनगर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आबकारी टीम के साथ एसएसडी प्लाजा के पास स्थित दि शीशी ओसिस कैफे पर छापा मारा। यह कैफे तीन दिन पहले खुला था और दबिश के दौरान भी उसमें काम चल रहा था। कैफे की सीढ़ियों पर बैठाकर शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने वहां से इज्जतनगर के कंजादासपुर निवासी अनस और नगरिया परीक्षित निवासी सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ पार्टी कर रहे परतापुर चौधरी निवासी राजा खान उर्फ उवैश खान और फरीदापुर निवासी अनस खान भाग निकले। 

नशे का सामान बरामद, आरोपियों का चालान
सीओ प्रथम ने बताया कि कैफे में शराब की बोतलें और हुक्के रखे थे। पुलिस ने दो बोतल शराब, चार हुक्के और 50 फिल्टर पाइप बरामद किए। चारों नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें