फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव म्यूडी बुजुर्ग में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


पीड़ित चुन्ने खां निवासी म्यूडी बुजुर्ग ने बताया कि विवाद को लेकर शाम छह बजे गांव के फैजान, फरमान, फरहान, उनके पिता जाहिद खां ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने गालियां देने से मना किया। तभी चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह और उनका भतीजा जीशान व बेटा इशरत खां गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के फरमान खां ने बताया कि वह शाम के समय शादी के कार्ड बांटकर आ रहा था। तभी रंजिश को लेकर गांव के मिसरयार खां, इशरत, इमरान और पप्पू ने रास्ते में घेर लिया और गाली देकर मारपीट की। इसमें वह, चुन्नेखां, फरहान, फैजान,और जाहिद खां गंभीर घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें