फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुष्क और सुहावना होगा नए साल का पहला दिन

Fri, 29 Dec 2017 02:15 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
माौसम
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल का पहला दिन शुष्क और सुहावना होगा। 31 दिसंबर की रात कोहरे के साथ सर्दी रहेगी। सुबह थोड़ी देर कोहरा रह सकता है। दोपहर में धूप खिलेगी और पूरे दिन हल्की हवा चलती रहेगी, जिसमें ठंड का अहसास होगा। हालांकि, सूर्य देवता कुछ देर लुका-छिपी कर सकते हैं, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21.4 और रात का 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में कोहरा अधिक पड़ने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा में नमी अधिक होने से सर्दी का प्रकोप धूप में भी देखने को मिल रहा है। आगामी पांच दिन तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आसमान में कोहरे की धुंध जरूर छाई रहेगी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह की सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। रात में घना कोहरा पड़ेगा। सुबह देर से धूप निकलेगी। दिन का तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और रात का 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शाम का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्यम हवा भी चलेगी। कुल मिलाकर बारिश न होने से नए साल का पहला दिन धूप में हल्की ठंड के बीच सुहावना रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें