फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त हो शहर हमारा

विज्ञापन
स्‍ववच्‍छछता रैली
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ, सुंदर और हरी-भरी बरेली का संदेश देने के लिए हजारों बच्चे-बुजुर्ग और युवा बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर थे। स्वच्छता सर्वेक्षण की हल्ला बोल रैली का यह कारवां जहां से भी निकला काफिला बढ़ता ही गया। शहर की जनता ने भी जगह-जगह स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्वच्छता सर्वेक्षण रैली का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव और अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने नगर निगम से किया। मेयर, शहर विधायक और अभियान के ब्रांड एंबेसडर गाड़ियों पर स्कूली बच्चे व एनजीओ के लोग स्वच्छता के संदेश लिखे झंडे, बैनर व तख्तियां लेकर निकले। यह रैली नगर निगम से अयूब खां चौराहा, नावल्टी होते हुए कुतुबखाना पहुंची। इस दौरान बीच में लोगों ने जगह-जगह रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद रैली कोहाड़ापीर की ओर बढ़ी। रैली पर जगह-जगह पुष्पवर्षा होती रही और भीड़ बढ़ती गई। दोपहर एक बजे डेलापीर में रैली का समापन हो गया।
विज्ञापन

स्वच्छता का दिया संदेश
रैली समापन के दौरान मेयर उमेश गौतम ने कहा कि बरेली तरक्की की ओर बढ़ रहा है। हम इसे साफ करके ही रहेेंगे, जब बच्चों के मन में स्वच्छता की बात बैठ जाएगी तो सब शहर साफ हो जाएगा। महंत कमलनयन दास ने कहा कि शहर में कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं। इनके साथ ही हरियाली भी होनी चाहिए। शहर सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा हो। ज्ञानी काले सिंह ने भी सभी को स्वच्छता के लिए जुट जाने को कहा। नगर आयुक्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, पारुल धवन मलिक, शब्बू मियां नियाजी, हाजी जावेद, मौलाना सहाबुद्दीन रजवी आदि मौजूद रहे।
संगठनों ने बढ़ाई रैली की ताकत
 रैली में महिला जागृति मंच से डॉ. मनु नीरज, पारस एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से बंटी ठाकुर, धीरज, अर्चना आदि शामिल हुईं। छोटी सी आशा से रिप्सी तनेजा, मेरा हक फाउंडेशन की महिलाएं, बरेली स्मार्ट सिटी मंच से डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्र देव जेसी पालीवाल, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। कोहाड़ापीर पर महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन ने पुष्प वर्षा की और मेयर व अधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें अफरोज मियां, सर्वेश मौर्य, शांतनु रोहतगी, हाजी नजीमुलइस्लाम आदि मौजूद रहे। हुदैबिया कमेटी के नेशनल कन्वेनर डॉ. एसई हुदा शावेज कादरी, शुजा कादरी, आगा खान, राजू खान आदि के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, कस्तूरबा, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज समेत स्कूल व कॉलेजों के बच्चों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

नाश्ता देख, बेकाबू हुए छात्र, टेंट गिराया
रैली में विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह नाश्ते का अच्छा प्रबंध किया था। बच्चे सुबह से रैली में आ गए थे, इसलिए भूखे भी थे। इसके चलते जहां भी नाश्ता मिलता वे टूट पड़ते। डेलापीर पेट्रोल पंप पर तो बच्चों ने नाश्ते को लेकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक-दूसरे के ऊपर तक चढ़ गए और टेंट गिरा दिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने उनकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें