फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार बीतते ही रुलाने लगा प्याज

Mon, 23 Oct 2017 01:43 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
प्‍ययाज
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहार बीतते ही प्याज के दाम चढ़ गए हैं। सामान्य आलू और मटर के दामों में गिरावट आई है। टमाटर, गोभी के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंडी कारोबारियों का कहना कि प्याज अभी सप्ताह भर रुलाएगा। 
दिवाली अवकाश बाद रविवार सुबह थोक मंडी शुरू हुई, लेकिन रौनक अपेक्षाकृत कम रही। ग्राहक और किसान कम ही पहुंचे, लेकिन प्याज का मिजाज बिगड़ा दिखा। पिछले सप्ताह थोक मंडी में प्याज 12-22 रुपये किलो बिका था लेकिन रविवार को मंडी में प्याज का भाव 17-33 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। नासिक प्याज रिटेल में 40-50 रुपये तक बिका। टमाटर, गोभी और हरी मिर्च के दाम ऊपर-नीचे होते रहे। मंडी में गोभी की क्वालिटी पहलेे सेे कुछ अच्छी दिखी। सवा सौ रुपये किलोग्राम मिल रही हरी मटर सौ रुपये से नीचे आ गई है। हरा धनिया अब भी सौ रुपये किलो बिक रहा है। पुराना आलू तीन से पांच, नया 14 से 17, चिपसोना पांच से छह और हल्द्वानी का 17 से 18 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन


टमाटर हुआ सस्ता
टमाटर के दामों में पांच से दस रुपये प्रति किलो की गिरावट आ गई है। लिहाजा दुकानदारों में दागी टमाटर फेंकना शुरू कर दिया है। मंडी में टमाटर रिटेल में 30-35 रुपये किलो बिका। प्याज महंगा बेचने के फेर में आढ़तियों ने स्टॉक कर लिया था। इस बीच मंडी में अवकाश हो गया इससे प्याज खराब होने लगा। मंडी परिसर में फेंका गया खराब प्याज, टमाटर और अदरक ठेले वाले उठाकर ले जा रहे हैं और गली-मोहल्ले में गरीबों को सस्ते के नाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


‘दिवाली बड़ा त्योहार है, इसलिए किसान उपज लेकर कम आ रहे हैं। महाराष्ट्र से प्याज आने में कुछ दिन लगेंगे। लिहाजा तब तक  दाम चढ़े रहेंगे। गोभी बदायूं आदि स्थानों से आने लगी है। मटर अभी और सस्ती होगी।’
- शुजा उर रहमान, अध्यक्ष, थोक सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें