नवाबगंज। खेत में गन्ने की पत्ती बांध रहे एक किसान के सीने में सोमवार दिन में तेजी से दर्द उठा और कुछ ही देर के बाद उनकी मौत हो गई। शाम तक घर नहीं पहुंचे किसान के परिजनों ने उनकी तलाश की। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद किसान के परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
थाना क्षेत्र नवाबगंज के सिजोलिया गांव के 54 वर्षीय राम अवतार खेती-किसानी करते थे। सोमवार की शाम छह बजे अपने गांव के ही जगदीश कुमार के साथ खेत में गन्ने की पत्तियों को बांध रहे थे। इसी बीच किसान के सीने में दर्द उठा। उनकी मौत के बाद परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल रहा। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान का शव गन्ने के खेत में मिला है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद