फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 18 शिक्षकों ने बीएलओ की ड्यूटी नहीं की ज्वाइन, रुकेगा एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बीएलओ की ड्यूटी अभी तक ज्वाइन न करने वाले 18 शिक्षकों का अगस्त माह का वेतन रोका जाएगा। बीईओ ने सूची जारी कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर को भेज दिया है।
विज्ञापन

बीएलओ की ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षक रोजाना बीईओ और एसडीएम ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि किसी की भी ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। इसके बाद से इन शिक्षकों ने राजनीतिज्ञों से फोन करने शुरू कर दिए, लेकिन इसके बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी नहीं काटी गई।
एसडीएम ने 18 शिक्षकों की सूची बनाकर जिले को भेजी है। इस सूची में उन शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इनमें सिली कॉलोनी, दैया भोज, हर हरपुर, उत्तमनगर, लखीमपुर, अकबराबाद, इटौवाधुरा, पिपरिया रंजीत,टेहरा, टांडामीन नगर, मडनपुर जनूबी, राजू नगला, गुडवारा, गिरधरपुर, पनवडिया,बडौरा, अंबरपुर के प्राइमरी तथा जूनियर स्कूलों में तैनात शिक्षक हैं। इन सभी शिक्षकों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया जाएगा। बीईओ ने इस सूची को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

एफआईआर भी कराई जाएगी : एसडीएम
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी, जिन शिक्षकों ने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। वह दो दिन के अंदर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ले, तब वह कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें