फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परेड में दिखा हिमवीरों का जोश, सेनानी ने ली सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) तृतीय वाहिनी का 62वां स्थापना दिवस बुखारा कैंप में हर्षोल्लास से मनाया गया। हिमवीरों ने भव्य परेड से सेनानी को सलामी दी। देशभक्ति की धुन से परिसर गूंजता रहा। खेल प्रतियोगिताओं का बच्चों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उप सेनानी किशन चंद ने परेड की कमान संभाली। सेनानी पवन सिंह ने परेड की सलामी ली और स्थापना दिवस की जानकारी साझा की। बताया कि तृतीय वाहिनी की स्थापना एक जून 1963 को हुई थी। स्थापना से लेकर अब तक हिमवीरों द्वारा किए कार्यों, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, श्री अमरनाथ यात्रा, श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा सुरक्षा ड्यूटी आदि के बारे में बताया।
परेड के बाद कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें रस्साकसी, बोरी दौड़, सुई धागा दौड़, बच्चों के लिए जलेबी दौड़ शामिल रहीं। हिमवीर परिवार ने म्यूजिकल चेयर में प्रतिभाग किया। यहां द्वितीय कमान जीडी रमेश कुमार शर्मा, द्वितीय कमान वैट डाॅ. मोहित वर्मा, उप सेनानी जीडी गोपी चंद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें