फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन के दोस्त ने किया था भुता में किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
demo pics - फोटो : demo pics
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, धमकाने की वजह से किशोरी ने छुपाया नाम, बुजुर्गों को फंसाया

भुता (बरेली)। गुरुवार को साइकिल से खेत पर मां को खाना देने जा रही किशोरी से दुष्कर्म उसकी बड़ी बहन के दोस्त ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के धमकाने पर किशोरी ने उसका नाम तो छिपा लिया, लेकिन दो बुजुर्गों पर उससे मिलीभगत का आरोप लगा दिया। पुलिस ने दोनों बुजुर्गों को थाने लाकर उनकी पिटाई भी की थी, लेकिन एसपी देहात ने उन्हें छुड़वा दिया था।
विज्ञापन

भुता के एक गांव में गुरुवार दोपहर अपनी मां को खेत पर साइकिल से खाना देने जा रही किशोरी से युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट किशोरी की मां ने अज्ञात आरोपी के साथ ही लकड़ी ठेकेदार निसार और खेत मालिक सतीश के विरुद्ध दर्ज कराई थी। आरोप था कि ये लोग उस वक्त घटनास्थल के पास पेड़ों का सौदा कर रहे थे। आरोपी ने इन दोनों से बात भी की थी। पुलिस को शुरू से ही संदेह था कि किशोरी कोई राज छिपा रही है। इस पर महिला पुलिस ने किशोरी को भरोसे में लेकर बात की तो उसने हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस किशोरी को साथ लेकर गांव पहुंची और गांव निवासी माजिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। माजिद ने बताया कि उसका किशोरी की बड़ी बहन से डेढ़ वर्ष से प्रेमप्रसंग चल रहा है। किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसने उसे धमकी दी कि अगर किसी को नाम बताया तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसकी बड़ी बहन ने भी प्रेमी का नाम लेने से मना कर दिया था। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि बुजुर्गों का घटना में कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें