फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंकों की दहलीज पर ढेर हो रहा स्वावलंबन का ख्वाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैंकों की दहलीज पर स्वावलंबन का ख्वाब दम तोड़ रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं गांवों और छोटे कस्बों की महिलाएं जब कारोबार बढ़ाने के लिए ऋण के लिए आवेदन करती हैं तो बैंक सिबिल स्कोर के नाम पर उनसे सौ-दो सौ रुपये वसूलते हैं। सिबिल स्कोर कम होने पर उनको ऋण देने से मना कर दिया जाता है। कई तरह के कागजात मांगे जाते हैं। इनसे ज्यादातर महिलाएं थक-हारकर घर बैठ जातीं हैं।
विज्ञापन

मीरा ने कभी नहीं लिया ऋण, पर सिबिल स्कोर कम
केस-1
बहेड़ी की मीरा देवी ने समूह के माध्यम से सिलाई का काम शुरू किया था। जब लोन की अर्जी दी तो बैंक ने सिबिल स्कोर देखने के नाम पर 150 रुपये मांगे। बाद में कहा गया कि स्कोर कम है, जबकि उन्हें कभी कोई लोन लिया ही नहीं था। तीन बार बैंक गईं, लेकिन हर बार दस्तावेजों की कमी बताकर उनको लौटा दिया गया।
पहले बताया आधार में त्रुटि, फिर सिबिल स्कोर का अड़ंगा
केस-2
फरीदपुर निवासी शांति समूह से जुड़कर अगरबत्ती बनाती हैं। उनका कहना है कि वह लोन लेने बैंक गईं तो मैनेजर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि महिलाएं लोन लेकर लौटाती नहीं हैं। काफी प्रयास किया तो आधार कार्ड में त्रुटि बता दी गई। वह दोबारा बैंक गईं तो सिबिल स्कोर सही नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया गया।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण के लिए बैंकिंग व्यवस्था में सुधार जरूरी
केस 3
आंवला निवासी रीना देवी ने बताया कि जब वह लोन गईं तो बैंक ने पहले सिबिल स्कोर जांच के 200 मांगे। बाद में कहा गया कि उन्हें किसी संस्था से क्लियरेंस लाना होगा। तीन महीने से दौड़ रही हैं, लेकिन अब तक फॉर्म जमा नहीं हुआ। रीना कहती हैं कि अगर सरकार महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है तो बैंकिंग व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

वर्जन
ऐसी कोई समस्या हमारे सामने नहीं आई है। सभी महिलाओं को ऋण दिया जा रहा है। अगर किसी महिला को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वे अपनी समस्या लेकर मुझसे मिल सकती हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। - वीके अरोरा, एलडीएम
जानिए, क्या होता है सिबिल स्कोर
क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (सिबिल) कंपनी कंपनियों और लोगों की व्यक्तिगत क्रेडिट हिस्ट्री का ब्योरा रखती है। इसके मुताबिक क्रेडिट स्कोर तैयार किया जाता है, जिसे सिबिल स्कोर कहते हैं। इसमें आपने अब तक जो भी लोन लिया है या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है, उसकी भुगतान स्थिति, कितनी किस्तें समय पर जमा हुईं और कितनी ओवरड्यू हैं सहित आपकी वित्तीय सेहत से संबंधित पूरी जानकारी होती है। आमतौर पर 750 या उससे ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें