बरेली। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर लग रही कतार और आपूर्ति का हाल जानने शनिवार को डीएम अविनाश सिंह ने एजेंसियों का निरीक्षण किया। सुरेश शर्मा नगर चौराहा स्थित प्रभु कृपा गैस एजेंसी पर खड़े लोगों से गैस वितरण की जानकारी ली। सभी ने स्थिति संतोषजनक बताई।
इसके बाद फिर इस्लामिया कॉलेज के पास एचपी गैस एजेंसी पहुंचे। गोदाम देखा और सिलिंडर आपूर्ति के लिए खड़े वाहनों की जांच की। मौजूद लोगाें को डीएम ने बताया कि सिलिंडर आपूर्ति के लिए एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ, थाना प्रभारी से जांच कराई जा रही है। उन्होंने एजेंसी आने के बजाय ऑनलाइन, एप या मिस्ड कॉल से बुकिंग का सुझाव दिया। घटतौली, ज्यादा कीमत लेने की शिकायत पर कार्रवाई की बात कही। ब्यूरो
लता इंडेन गैस एजेंसी पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा, संचालक को नोटिस
फोटो
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित लता इंडेन गैस एजेंसी पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। शनिवार को एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी के साथ लता इंडेन गैस एजेंसी, श्यामगंज स्थित मलका इंडेन गैस सर्विस, हार्टमन रोड स्थित रुहेलखंड इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। गोदाम पर गैस सिलिंडर के स्टॉक का ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस से सत्यापन किया तो लता इंडेन गैस के गोदाम पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। संचालक को नोटिस जारी किया। शेष दोनों एजेंसियों पर स्थिति संतोषजनक रही। मैनेजर और स्टाफ को अनियमितता मिलने पर कार्रवाई को चेताया। यहां आपूर्ति लिपिक आशीष कुमार व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो