बरेली। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से चल रही हवा से रात में ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार को सुबह से शाम तक धूप निकली। एक डिग्री बढ़त के साथ पारा सामान्य से दो डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, शाम को फिर हल्की सर्द हवा चलने लगी। शनिवार के बाद रविवार को भी न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक विक्षोभ की वजह से पहाड़ाें की सर्द हवा शहर में प्रवेश कर रही है। लिहाजा, दिन में कोहरा छंटा पर रात में ये हवा ठंड का अहसास करा रही है। दिन के तापमान में स्थिरता और रात में पारा लुढ़कने का अनुमान है। ब्यूरो