फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाइयों की पुलिया पर फिर सजा रविवार बाजार, लगा जाम

विज्ञापन
ईसाइयों की पुलिया पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीवर खोदाई से चौकी चौराहे पर भी जाम के हालात, सिग्नल प्रणाली का भी नहीं हो रहा पालन

बरेली। श्यामगंज में ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क किनारे रविवार बाजार फिर लगने लगा है, जिसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, सीवर की ट्रंक लाइन डालने के लिए हुई खोदाई से चौकी चौराहा पर रोजाना की तरह रविवार को भी जाम के हालात बने।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क किनारे लगने वाला रविवार बाजार काफी समय तक बंद रहा। मगर पिछले कुछ दिन से यह बाजार फिर सजने लगा है और इस बार रविवार को यहां काफी भीड़ रही, जिसके चलते दिन भर रुक-रुक कर जाम के हालात बनते रहे। इस वजह से यहां से गुजरने वालों को काफी परेशान होना पड़ा।
वहीं, चौकी चौराहा पर सीवर ट्रंक की खोदाई से यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। चौराहे के पास ही खोदाई होने से यहां मार्ग सकरा हो गया है, जिससे सिग्नल प्रणाली का भी पालन नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने खोदाई होने से एक ओर की सड़क पर ही दोनों दिशाओं के वाहन आने से सिग्नल को लेकर वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति रहती है। एक ओर का सिग्नल हरा होने पर दूसरी दिशा के वाहन भी चलने लगते हैं, जिससे यहां जाम लग जाता है। यहां पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने अभी करीब एक महीने तक खोदाई का काम जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें