फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पकवानों से महका बीएसए दफ्तर, कांधरपुर की रसोइया रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की योजना के अनुसार शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में स्कूलों में कार्यरत रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता हुई। पकवानों से कार्यालय परिसर महकता रहा। इस पाक कला का प्रथम पुरस्पुकार जूनियर हाईस्कूल कांधरपुर की रसोइया विमला ने जीता।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर मंडोरा प्राथमिक विद्यालय की रसोइया वसुंधरा देवी और तीसरी विजेता कंपोजिट स्कूल अहमदाबाद की मुन्नी देवी रहीं। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 3500, 2500, 1500 रुपये की धनराशि उनके निजी बैंक खाते में पीएफएमएस के जरिए भेजी गई। शेष 27 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300 रुपये दिए गए। इसके अलावा सभी 30 प्रतिभागियों को तीन-तीन सौ रुपये यात्रा भत्ता के तहत उनके खातों में भेजे गए। सभी को प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर (एमडीएम) ने किया था।
निर्णायक समिति के सदस्यों में बीएसए, जीजीआईसी प्रधानाचार्य, प्रवक्ता (गृह विज्ञान), महिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें