फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को खाने के साथ मिली मिठाई तो खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने सिविल लाइंस ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से बांटा खाना

बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से सिविल लाइंस बाजार क्षेत्र में श्रमिकों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए। इसके साथ ही शीतल पेय पदार्थ और मिष्ठान भी दिया। भोजन के साथ मिठाई और कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर जरूरतमंद बेहद खुश दिखे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से फाउंडेशन की टीम ने पटेल चौक पर राहत कैंप लगाया। रविवार सुबह 11 बजे आयोजित कैंप में जरूरतमंद, गरीब और आसपास बाजारों में काम करने वालेे श्रमिक पहुंचे। श्याम कपूर, विनय कुमार, अभिषेक कपूर, केके चंदानी और चौकी इंचार्ज सत्यवीर पुंडीर ने जरूरतमंदों को भोजन पैकेट सौंपे। रामपुर बाग चौराहा पर लगे कैंप में मिष्ठान, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ भोजन कराया गया। कैंप में पूड़ी-सब्जी के साथ ही छोले-चावल का वितरण किया गया। यहां पर रमेश अग्रवाल, राजा चावला, सुनील कुमार अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें