फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरियादियों को फिर थमा दी आश्वासन की पोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के समाधान दिवस में मंगलवार को पहुंचे तमाम फरियादी आश्वासन लेकर लौट गए। टैक्स के बिलों में त्रुटियों, जल निकासी और अतिक्रमण के मामले उठे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सुबह 10 बजे सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। अधिकतर अधिकारी उनके बाद आए। सबसे ज्यादा 25 मिनट देरी से पहुंचने वालों में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानुप्रकाश रहे। नगर आयुक्त ने उनसे देरी का कारण पूछा और सभी अधिकारियों से समय पर आने के लिए कहा। समाधान दिवस में तुलाशेरपुर की जनआदर्श कॉलोनी निवासी आरती देवी मौर्य के साथ मोहल्ले के कई लोग पहुंचे। सभी कहना था कि नाली इस तरह से बनाई जा रही है कि कई घरों की जलनिकासी बाधित हो रही है। 17 जुलाई को सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई। न तो समाधान हुआ और न ही कोई देखने आया। जवाब के नाम पर कागजी समाधान कर दिया गया। इसलिए वह लोग नगर निगम आए हैं। अगर यही हाल रहा तो बारिश में और बुरी स्थिति होगी। नगर आयुक्त समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुल 10 शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हो सका। ब्यूरो

यह मामले भी सामने आए
गांधीपुरम में नाले की दीवार क्षतिग्रस्त है। यह मुद्दा पार्षद रामपाल गंगवार ने उठाया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जेई को मौके का निरीक्षण करके दीवार ठीक कराने के आदेश दिए। सिविल लाइंस निवासी नूतन शर्मा ने बताया कि इस्लामिया मार्केट में अतिक्रमण होने से रास्ते पर जाम लगता है। आशुतोष सिटी में जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। घरों के आगे पानी भर जाता है। लोग नगर निगम पहुंचे तो अधिकारियों ने जलकल अभियंता को मौके का निरीक्षण कर समाधान करने के आदेश दिए। समरजहां ने कहा कि 60 गज के उनके मकान का टैक्स ज्यादा है। इतने ही बड़े पड़ोसी के मकान का टैक्स कम है। कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि वे समाधान कराएंगे। शांति विहार निवासी स्वप्निल ने बताया कि उनके बिल में भी त्रुटि है। यही मामला सीबीगंज के नंदकिशोर ने भी उठाया। इन्हें भी समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें