फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधान परिषद की समिति अधिकारियों से पूछेगी-दैवी आपदा से निबटने के क्या हैं इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधान परिषद की दैवी आपदा प्रबंधन जांच समिति 29 जून को दैवी आपदा से जुड़े विभिन्न विभागों के मामलों की समीक्षा करेगी। दैवी आपदा से निबटने के इंतजामों पर समिति सवाल करेगी। समिति के सभापति विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह हैं। शासन के अनुसचिव संजय कुमार गुप्ता का पत्र आने के बाद प्रस्तावित दौरे की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पत्र के मुताबिक नगर निगम, पुलिस, राजस्व, आवास विकास, विकास प्राधिकरण, कृषि खाद्य एवं रसद विभाग, आयुष, गृह, सूचना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े बरेली के साथ बदायूं और शाहजहांपुर के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। दैवी आपदा से बचाव के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा तलब किया गया है। बरेली में समीक्षा के बाद यह समिति फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। सभापति के साथ कई एमएलसी और हैं। समिति को बरेली और कानपुर मंडल के जनपद समीक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें