फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी को कमिश्नर दिलाएंगे 15 करोड़

Wed, 03 Feb 2016 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय की फरवरी से ओपीडी शुरू नहीं हुई तो कमिश्नर और डीएम ने औचक निरीक्षण कर समय से काम पूरा कराने के निर्देश राजकीय निर्माण निगम को दिए । वहां पर कमिश्नर को निर्माण की क्वालिटी तो ठीक मिली लेकिन समय से पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिसके कारण लागत 15 करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि इस बारे में निर्माण एजेंसी का तर्क है कि समय से घनराशि नहीं मिली, इस वजह से देरी हुई और लागत बढ़ी है।
विज्ञापन

फरवरी से ओपीडी शुरु न होने की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसे कमिश्नर और डीएम ने गंभीरता से लिया और मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां मौजूद सीएमओ ने भी स्वीकार किया कि फरवरी से ओपीडी शुरु नहीं हो पा रही है। इस बारे में कार्रदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अस्पताल के लिए 40 करोड़ रुपये मिले हैं। 15 करोड़ रुपये और मिलने थे लेकिन यह राशि नहीं मिली है। जिसके कारण ओपीडी के लिए फर्नीचर, चिकित्सा उपकरण आदि नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ निर्माण भी अधूरे पड़े हैं। पाइप लाइन तक नहीं बिछी है और न ही ओवर हैड टैंक बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में ओपीडी चालू किया जाना संभव नहीं हैं। यदि यह राशि इस माह मिल जाए, तभी अप्रैल तक काम पूरे हो पाएंगे।
निर्माण एजेंसी के इस तर्क के आधार पर कमिश्नर प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को अवशेष राशि रिलीज कराने के लिए पत्र लिखेंगे। जिससे कि समय से निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें