फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने ऐन वक्त पर रोका बरेली का टिकट

Wed, 03 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा की 31 एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में बरेली से प्रत्याशी का नाम न होने से दावेदारों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर शीशगढ़ के चेयरमैन जाहिद हुसैन गुड्डू को एमएलसी का टिकट मिलने की खबर चलने से बाकी दावेदारों में खलबली मच गई थी। टिकट के ज्यादातर दावेदारों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आजम खां की सहमति न मिलने के कारण बरेली- रामपुर क्षेत्र का टिकट ऐन वक्त पर रोक लिया गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर से 31 एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद एक न्यूज चैनल पर बरेली-रामपुर क्षेत्र से शीशगढ़ चेयरमैन और सपा नेता जाहिद हुसैन गुड्डू को टिकट मिलने की खबर चल गई। फिर तो व्हाट्सएप और फेसबुक समेत तमाम सोशल साइट्स पर गुड्डू को सपा से एमएलसी प्रत्याशी  घोषित कर दिया गया। उनको फोन पर टिकट मिलने की बधाइयां भी मिलने लगीं। हालांकि जाहिद हुसैन गुड्डू ने कहा कि वह सोशल मीडिया से ही सुन रहे हैं। पार्टी से अधिकृत सूचना नहीं आई है।
बरेली-रामपुर सीट से एमएलसी के टिकट के लिए समाजवादी पार्टी में 26 प्रत्याशियों ने आवेदन कर रखे हैं। इसमें पूर्व प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, वीरेंद्र गंगवार समेत कुछ चर्चित चेहरों को गंभीर दावेदार माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने हालांकि टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था लेकिन वह भी बैक डोर से एमएलसी बनने के लिए प्रयासरत बताए जा रहे हैं। पिछले साल लखनऊ में सपा की चयन कमेटी दावेदारों के इंटरव्यू भी ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें