फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फिर लौटी ठंड... 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक चली हवा, हुई बूंदाबांदी

Sat, 24 Jan 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सर्द हवा से बचने के लिए बाइक पर चादर ओढ़कर बैठी महिलाएं संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में मौसम फिर पलटी मार गया। सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ आए। इसके बाद पूरे दिन रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। साथ ही 15-16 से लेकर 30 किमी प्रति घंटा की गति से बर्फीली हवा चलती रही। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। ऐसे में फिर ठिठुरन पैदा हो गई। मौसम विभाग की ओर से 27 व 28 जनवरी को फिर आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से कोहरे से राहत के साथ ही पूरे दिन अच्छी धूप खिलती रही। इससे दिन के समय लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली रही। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। साथ ही रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.2 एवं अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार, गत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ही 15-16 किमी प्रति घंटा की गति से बर्फीली हवा पूरे दिन चली। बीत-बीच में आने वाले हवा के झोंके की गति तो 30 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। इसी कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ी। उन्होंने बताया कि अब 27 व 28 जनवरी को फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को करीब तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें