फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहाड़ों की सर्द हवा से लुढ़का दिन-रात का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञ ने सप्ताह भर पारा में उतार-चढ़ाव का जताया अनुमान
विज्ञापन


बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों शहर पर बादल मंडराए और रिमझिम हुई। अब विक्षोभ गुजर चुका है, लेकिन हवा में नमी भरपूर है। पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से धूप बेअसर है। रात में ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ आसमान साफ होने से विकिरणीय शीतलन का संयुक्त प्रभाव बना है। जिसके असर से तापमान में गिरावट हुई। अब कोई सक्रिय विक्षोभ न होने और पूर्व में हावी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में एक-दो डिग्री तक की बढ़त और गिरावट का अनुमान है। हालांकि, अब कोहरा छाएगा। हल्की धुंध बनी रह सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 27.1 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री गिरावट के बाद 12.1 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज हवा चलने से धूल के गुबार उठने पर आवासीय क्षेत्र में एक्यूआई सामान्य से ज्यादा 105 दर्ज हुआ। जबकि व्यावसायिक क्षेत्र सिविल लाइंस में एक्यूआई 67 रहा। नमी का स्तर 94 फीसदी रहा। ब्यूरो

मौसम इनपुट
27.1
12.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा।
सुबह 6:29
शाम 5:23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें