फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के शूटिंग खिलाड़ियों ने 28 पदकों पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राइफल एसोसिएशन लखनऊ की ओर से 23 से 28 जुलाई तक दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 28वीं प्री स्टेट प्रतियोगिता में बरेली शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 पदक हासिल किए। इसमें 20 स्वर्ण, दो रजत व छह कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


कोच अमित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के 10 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। गरिमा दीक्षित ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चार स्वर्ण, 50 मीटर राइफल इवेंट में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। देवीना ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में तीन स्वर्ण, दो रजत और 50 मीटर राइफल इवेंट में एक स्वर्ण व कांस्य पदक अपने नाम किया।
अदिति ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक व 50 मीटर राइफल इवेंट में एक स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया। उत्कर्ष ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में एक स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किया। मनी महरोत्रा, प्रज्ञा और वंशिका ने 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। मनप्रीत, दिग्विजय और प्रजित शुक्ला ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें